Sunday, 11 July 2010

नया विश्व विजेता........स्पेन.

फुटबाल विश्व कप २०१० के कल रात खेले गए निर्णायक मुकाबले में स्पेन को विश्व विजेता बनने पर स्पेन को हार्दिक बधाई। निश्चित रूप से स्पेन इस जीत के योग्य था। इसका यह अर्थ नहीं है कि होलैंड की टीम इस जीत के लायक नहीं थी लेकिन जिस तरह से स्पेन ने विश्व कप का अपना पहला ही मैच हारने के बाद जो शानदार वापसी की वह तारीफके काबिल है। स्पेन के खिलाडियों ने बेहतरीन टीम खेल का प्रदर्शन किया।
हालाँकि इस विश्व कप के दौरान जर्मनी के पॉल नामक ऑक्टोपस की भविष्यवाणियाँ भी चर्चा में रही, जो प्रत्येक मैच में सटीक रही। फ़ाइनल में भी उसकी भविष्यवाणी सही साबित हुई। फिर भी हम इसके कारण स्पेन के खिलाडियों से श्रेय नहीं छीन सकते। आखिर फुटबाल की दुनिया में एक नयी शक्ति का उदय हुआ है।
एक बार फिर स्पेन को हार्दिक बधाई।
इसके अतिरिक्त दक्षिण अफ्रीका को भी इस भव्य आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई।
इस उम्मीद के साथ कि २०१४ में ब्राज़ील में होने वाला विश्व कप और भी अच्छे परिणाम लाये तथा भारतीय टीम भी उस कप में खेले, "अलविदा दक्षिण अफ्रीका".

No comments:

Post a Comment